ऋषिकेश- तीर्थ नगरी ऋषिकेश में सोमवार रात को अलग अलग दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति, एक गुलदार, एक सांभर की हुई मौत

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – ऋषिकेश में 2 अलग अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में गुलदार , सांभर और एक युवक की मौत हुई हैं जबकि टेमो चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार रायवाला के समीप टेम्पो के आगे अचानक गुलदार आने से टेम्पो चालक हकपका गया और टेम्पो अनियंत्रित हो कर पलट गया। टेम्पो पलटने से टेम्पो में सवार सवारियों में से 1 युवक की मौत हो गयी जबकि टेम्पो चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। वहीं गुलदार सड़क की दूसरी ओर गाड़ी से टकराया और मौके पर ही गुलदार की मौत हो गयी। गुलदार की उम्र 4 साल बताई जा रही हैं। गुलदार के शव को वन विभाग की टीम ने अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जबकि घायलों को उपचार हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया।
दूसरी घटना आईडीपीएल के हनुमान मंदिर गोल चक्कर के बीच में हुई। जहां सड़क पार करता सांभर अचानक गाड़ी के आगे आ गया और गाड़ी से टकराकर सांभर की मौत हो गई। जबकि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सांभर को रेंज कार्यालय ले गई और वाहन चालक को पूछताछ के लिए कार्यालय ले जाया गया। सांभर की उम्र करीब 4 साल बताई जा रही हैं।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News