ऋषिकेश- देवस्थानम एक्ट पर बनी हाई पावर कमेटी का बहिष्कार करेंगे तीर्थ पुरोहित

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून – देवस्थानम एक्ट पर गठित हाई पावर कमेटी का तीर्थ पुरोहित हक हकूकधारियों ने बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। तीर्थ पुरोहित हक हकूकधारी अपने सनातनी अस्तित्व को बचाने के लिए सड़कों पर आंदोलन करेंगे।
चारधाम तीर्थ पुरोहित हक हकूकधारी महापंचायत के महामंत्री हरीश डिमरी ने कहा कि 11 सितंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ हुई वार्ता में जो आश्वासन मिला था सरकार ने उसके ठीक उलटा किया। डिमरी ने कहा कि हाई पावर कमेटी के अध्यक्ष ने देवस्थानम एक्ट को लेकर सरकार की मंशा पर मुहर लगा दी है। ऐसे में अब कोई बात करने का औचित्य नहीं रह जाता है। उन्होंने चारों धामों के तीर्थ पुरोहित, हक हकूकधारियों पूजारियों का आहवान किया अस्तित्व को बचाने के लिए आगे आएं। महापंचायत के महामंत्री ने कहा कि अस्तित्व बचाने के लिए सड़कों पर संघर्ष करना होगा। राजनीतिक व्यवस्था पर भरोसा करने का परिणाम सबके सामने है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News