ऋषिकेश- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ऋषिकेश आगमन से पूर्व पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – प्रधानमंत्री के आगामी प्रस्तावित कार्यक्रम में सुरक्षा के दृष्टिगत एम्स हॉस्पिटल एवं आसपास के क्षेत्र में सत्यापन अभियान एवं अतिक्रमण हटाया गया।
प्रधानमंत्री के आगामी प्रस्तावित कार्यक्रम में सुरक्षा के दृष्टिगत जन्मजेय कैलाश प्रभाकर खंडूरी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में किरायेदारों, होटलो, धर्मशाला आदि के सत्यापन करने हेतु आदेशित किया गया है। उक्त आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश द्वारा भी अपने अधीनस्थों को उक्त विषय में कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है।

जिस पर महेश जोशी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा स्वयं नेतृत्व करते हुए वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश, चौकी प्रभारी ऐम्स, 03 उपनिरीक्षक, 10 कांस्टेबल,
04 महिला कांस्टेबल की टीम बनाकर उचित दिशा-निर्देश देते हुए हॉस्पिटल के अंदर मरीजों एवं तीमारदारों की सत्यापन तथा आसपास के क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाने तथा एम्स हॉस्पिटल के आसपास अतिक्रमण हटाने हेतु आदेशित किया गया। गठित टीम के द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए एम्स हॉस्पिटल के समस्त वार्डों में भर्ती मरीजों तथा उनके तीमारदारों का सत्यापन किया गया। एम्स हॉस्पिटल के आसपास के इलाके में किरायेदारों, होटलों एवं धर्मशालाओ में सत्यापन अभियान चलाया गया। एम्स हॉस्पिटल के आसपास सड़क मार्ग पर ठेली एवं फल लगाने वाले व्यक्तियों का सत्यापन करते हुए सड़क किनारे से अतिक्रमण को हटाया गया।

%d bloggers like this:
Breaking News