ऋषिकेश- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ धाम पहुँच लिया आशीर्वाद, विकास कार्यो का भी लिया जायजा

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार सुबह 8 बजे केदारनाथ पहुँचे। सबसे पहले उन्होंने केदारनाथ मंदिर में पूजा अर्चना कर बाबा केदार का आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यो का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ मे सचिव दिलीप जावलकर भी मौजूद रहे। बता दे कि 7 अक्टूबर को प्रधानमंत्री मोदी उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। बताया जा रहा कि प्रधानमंत्री मोदी केदारनाथ धाम भी जा सकते हैं। मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी के केदारनाथ दौरे को इससे जोड़कर देखा जा रहा है। निर्माण कार्यों का जायजा लेते हुए उन्होंने साफ कहा है कि केदारनाथ में हो रहे विकास कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बाबा केदारनाथ में लोगों की बड़ी आस्था है। और प्रधानमंत्री स्वयं भी केदारनाथ के विकास कार्यों को लेकर गंभीर रहते हैं।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News