ऋषिकेश- संस्कृत विद्यालय लक्ष्मण झूला से लापता छात्र गाजियाबाद उत्तरप्रदेश से सकुशल मिला

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – 1 अक्टूबर को वादी विनायक सिंह पुत्र रोशन लाल निवासी संस्कृत विद्यालय स्वर्ग आश्राम चौक लक्ष्मणझूला ने थाना लक्ष्मणझूला पर रिपोर्ट दर्ज करायी कि उनका एक छात्र अभयनाथ जो विद्यालय से बिना बताये कहीं चले गया है। काफी तलाश करने पर भी कहीं पता नहीं चल पाया है। नाबालिग गुमशुदा की रिपोर्ट के आधार पर थाना लक्ष्मणझूला में अज्ञात रिपोर्ट पंजीकृत किया गया।
थानाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह रमोला के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा 03 अक्टूबर को गुमशुदा बालक अभयनाथ को गाजियाबाद (उ0प्र0) से सकुशल बरामद कर cwc के माध्यम से उनके पिता पंकज कुमार निवासी काशीराम फ्लैट सदरपुर सैक्टर 45 गौतमबुद्ध नगर नोएड़ा (उ0प्र0) के सुपुर्द किया गया।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News