ऋषिकेश- महामंडलेश्वर विष्णु दास ने निर्धन व असहाय लोगों को बांटे कंबल

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – लक्ष्मण झूला स्थित प्राचीन धर्मराज मंदिर के महामंडलेश्वर विष्णु दास महाराज की अध्यक्षता में निशुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर हजारों की संख्या में आज मंदिर परिसर हॉल में महामंडलेश्वर विष्णु दास महाराज, महंत मनोज प्रपन्नाचार्य, तुलसी मानस मंदिर के अध्यक्ष पंडित रवी शास्त्री के द्वारा सभी को निशुल्क कंबल जैकेट् बांटे गए। धर्मराज मंदिर के महामंडलेश्वर विष्णु दास महाराज ने कहा आज लक्ष्मण झूला के आसपास तपोवन, मुनी की रेती, ब्रह्मपुरी, शीशम झाड़ी, माया कुंड, ऋषिकेश के आसपास वाली झुग्गी झोपड़ीयो मैं रह रहे लोगों को कंबल जैकेट वितरण कराए गए। उन्होंने कहा कि हर किसी को सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त नहीं हो सकता इसके लिए मनुष्य को अपने मन कर्म और वाणी को शुद्ध करना होता है। जिस मनुष्य ने इन तीनों को पूरी तरह शुद्ध कर लिया वही मनुष्य सेवा भाव समर्पण भावना रख सकता है।
रवि शास्त्री ने कहा कि सभी धार्मिक सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से हमें जन जागरण कर युवाओं को आगे लाकर हमारे आसपास के क्षेत्र में रह रहे गरीब निर्धन असहाय लोगों की मदद करनी चाहिए। ऐसे धार्मिक आयोजनों से हम समाज में बढ़ रही युवाओं मैं नशाखोरी आदतों को भी दूर कर सकते हैं।
इस अवसर पर आदेश तोमर, सखी दासी, भानु मित्र, सुनील नौटियाल, आशीष जुयाल,
राम प्रसाद सेमवाल, कमल डिमरी ,मुकेश बहुगुणा आदि मौजूद थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News