ऋषिकेश- नगर कांग्रेस कमेटी मुनि की रेती ढालवाला ने फूंका केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव का पुतला

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – नगर कांग्रेस कमेटी मुनिकीरेती ढालवाला ने नगर अध्यक्ष महावीर खरोला के नेतृत्व में मुआवजा व क्षेत्र के युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने रेलवे विभाग के विरुद्ध प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि निर्माणधीन रेलवे लाइन के कारण क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त है। रेलवे प्रोजेक्ट जिस क्षेत्र से गुजर रही है वहां के लोगो को अधूरा मुवावजा दिया जा रहा है। इसके साथ ही क्षेत्र के युवाओं को रोजगार नहीं दिया जा रहा है। स्थानीय मजदूरों को काम नहीं दिया जा रहा है जबरदस्ती लोगो के भवनों को तोडा जा रहा है। इससे पुरे क्षेत्र वासियों में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने चेतावनी दी है यदि क्षेत्र के लोगो को मुवावजा रोजगार मजदूरो को काम नहीं दिया तो आंदोलन उग्र होगा।
पुतला फूंकने वालों में रमेश उनियाल, महावीर खरोला, विनोद, दिनेश भट्ट, यशपाल थलवाल, वीरेंद्र उनियाल, गुरुप्रसाद रणकोटि, अजय रमोला, दिनेश चंद मास्टर, विनोद सकलानी, आशीष रणकोटि, विपिन रावत, दीपक खत्री, सोहन लाल, राजेश शर्मा, अक्षत भट्ट, सौरभ पोखरियाल, अनुराग रावत अनिल रावत, शिवम् भट्ट, कुलदीप उनियाल, धर्म जोशी, सुजीत कुड़ियाल, सुशील पयाल, मदन बडोनी, उर्मिला ममगाईं, सुजाता खत्री, सुमन नैथानी, प्रमिला विजलवान आदि शामिल थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News