ऋषिकेश- गौहरी माफ़ी में तीन महिलायें गंगा नदी में बही, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – रायवाला के गौहरी माफ़ी क्षेत्र में तीन महिलाएं नहाते समय गंगा नदी में बह गयी हैं। इसमें दो महिलायें और एक लड़की है. तीनों हरियाणा की रहने वाली बताया जा रहा है। आज प्रातः गीता कुटीर घाट पर ये नहाने गयी थीं, वहां से ये गायब हो गयी। जल पुलिस, एसडीआरएफ राहत व बचाव दल मौके पर पहुंचे

डूबने की आशंका के मद्देनजर एसडीआरएफ,आपदा राहत दल और जल पुलिस कर्मी मौके पर तलाश कर रहे हैं। तीनों महिलाओं को खोजा जा रहा है वहीँ पुलिस कंट्रोल द्वारा बताया गया कि रायवाला थाना क्षेत्र गीता कुटीर घाट पर तीन महिलाएं सुबह स्नान करने के दौरान गंगा में बह गई हैं। सूचना पर जल पुलिस एवं आपदा राहत दल की टीम ऋषिकेश द्वारा मौके पर रवाना हुई और मौके का मुआयना कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है।
खबर लिखे जाने तक टीम मौके पर है और खोजबीन अभियान जारी है, टीम में जल पुलिस से आरक्षी हरीश गुंसाई, आपदा राहत टीम से मनोज बिष्ट, अनिल पाल, बलबीर सिंह चौहान, कुलदीप दानू, संतराम, गोताखोर विनोद सेमवाल, आरक्षी चालाक दिनेश राणा मौजूद हैं। वहीँ गायब हुई महिलाओं के परिजन भी पहुँच गए हैं।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News