ऋषिकेश- ब्लू राइडर साइकिल क्लब ने गांधी जयंती पर निकाली साइकिल रैली

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – ब्लू राइडर साइकिल क्लब ऋषिकेश द्वारा गांधी जयंती, पूर्व प्रधानमंत्री एवं उत्तराखंड अमर शहीदों की स्मृति में साइकिल रैली का आयोजन किया गया।
शनिवार को गांधी जयंती पर आयोजित साइकिल रैली को ज्योति प्रकाश शर्मा, शैलेंद्र बिष्ट, अजय गर्ग ने संयुक्त रुप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साइकिल रैली पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस से शुरू होकर श्यामपुर चौकी, गुमानीवाला,गीता नगर, परशुराम चौक, अंबेडकर चौक, जीजीआईसी स्कूल होकर घाट चौराह से सीधे त्रिवेणी घाट स्थित गांधी स्तंभ संपन्न की गई। इससे पूर्व गोपाल कुटी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, प्रधानमंत्री एवं उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी शहीदों के चित्र पर फूलमाला चढ़ाकर सभी ब्लू राइडर सदस्यों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

साइकिल यात्रा के समापन पर त्रिवेणी घाट गांधी स्तंभ पर गंगा सभा के कार्यकारी अध्यक्ष राहुल शर्मा, वेद प्रकाश शर्मा आदि ने रैली स्वागत किया गया। इस मौके पर सभी ब्लू राइडर सदस्यों का सम्मान करते हुए जनप्रतिनिधि पार्षद राकेश सिंह, जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान ने संयुक्त रुप से सभी साइकिल राइडरो को प्रशस्ति पत्र भेंट किए। इस दौरान सभी ने मुजफ्फरनगर रामपुर में शहीद हुए राज्य आंदोलनकारियों को याद करते हुए उन्हें नमन किया। साइकिल रैली कार्यक्रम संयोजक मनोज सेठी, अब्दुल रहमान, संजय शर्मा की देखरेख में रैली संपन्न हुई। इस मौके पर ब्लू राइडर के सदस्य संजय गुप्ता, विजेंद्र रतूड़ी, भरत गुसाईं, अश्वनी ब्यास, यशपाल चौहान, सुदेश शर्मा, सौरभ नैथानी , सुनील प्रभाकर, अशोक नेगी, कमलेश डगंवाल, पंकज बेजा, नटवर श्याम, सरदार बलवीर जसल, ललित सक्सेना, चंद्र सिंह नेगी, नवीन भट्ट, मनोज रावत, मुकेश जैन, मुकेश कृषाली, नरेंद्र कैनतुरा, चंद्र बल्लभ डिमरी, धीरज डोभाल, शेखर क्षेत्री, अतुल सरीन, दिनेश कोठारी, प्रिंस सक्सेना, राजीव लखेरा, अजय प्रजापति, राघव भटनागर, अमनदीप, विजय रावत, अमित उप्पल, नीरज अग्रवाल, नमित व्यास, प्रकाश डोभाल, नितिन राणा, गिरीश, विकास, गजेंद्र रावत, वीरेंद्र, महेश, राजीव आनंद आदि मौजूद थे। र्रैली का संचालन जितेंद्र पाठी ने किया।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News