ऋषिकेश- गृहमंत्री अमित शाह व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ कैप्टन अमरिंदर सिंह की बातचीत,अटकलों का बाजार गर्म

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह के घर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ बैठक की गई। इस बैठक गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच बातचीत हुई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कैप्टन को राज्यसभा में भेजकर कृषि मंत्री बनाया जा सकता है। और कैप्टन के ज़रिये कृषि कानूनों में कुछ संशोधन कर किसानों को साधने का प्रयास किया जा सकता है। पंजाब में बिगड़ते राजनीति समीकरण के चलते कांग्रेस से पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई है। इसके चलते कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केंद्र में भारतीय जनता पार्टी के गृहमंत्री अमित शाह व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से बुधवार को नई दिल्ली में बातचीत की। इससे साफ जाहिर है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह अपने कुनबे के साथ भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News