ऋषिकेश- एडवोकेट नेहा नेगी चुनाव आयोग व न्यायिक मामलों की सह प्रमुख बनी

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – एडवोकेट नेहा नेगी को चुनाव आयोग व न्यायिक मामलों की सह प्रमुख बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। मंडल अध्यक्ष दिनेश सती ने कहा कि भाजपा देश का एकमात्र ऐसा संगठन है जहां योग्यता अनुसार अपने कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे जाते हैं। अधिवक्ता नेहा को बेहद कम उम्र में उनकी काबलियत को देख यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि वह निश्चित ही संगठन की आशाओं पर खरा उतरते हुए न्यायिक एवं चुनाव आयोग से सम्बधित मामलों के निस्तारण कराने में सफल रहेंगी। इस दौरान नव नियुक्त सह प्रमुख नेहा नेगी ने उनके सम्मान के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News