ऋषिकेश- उत्तराखंड मे आज कोरोना के 15 नये मरीज मिले,19 मरीज स्वस्थ हुए

त्रिवेणी न्यूज़ 24
देहरादून । उत्तराखंड में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 15 नए मामले मिले और 19 पुराने मरीज ठीक हुए। कोरोना से आज भी किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। प्रदेश में अब कोरोना संक्रमित मरीजों का कुल आंकड़ा बढक़र 343519 तक पहुंच गया है। हालांकि कुल संक्रमितों में से अब तक 96 फीसद यानी 329813 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। फिलवक्त यहां पर कोरोना के 214 एक्टिव केस हैं। चंपावत में एक्टिव केस की संख्या शून्य हो गई है। देहरादून में सबसे अधिक 111 एक्टिव केस हैं। जबकि छह जिलों में दस से कम एक्टिव केस हैं। वहीं कोरोना से अब तक 739& मरीजों की मौत भी राज्य में हो चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज अलग—अलग लैबों से 15 हजार 47 सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें 15 मामलों में जांच रिपोर्ट पॉजीटिव और 15032 की निगेटिव आई है। चमोली में सबसे अधिक पांच लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा देहरादून में चार, हरिद्वार में तीन, नैनीताल में दो और रुद्रप्रयाग में एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया। जबकि आठ जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, पौड़ी, पिथौरागढ़, टिहरी, ऊधमसिंहनगर व उत्तरकाशी मे आज कोरोना संक्रमण का कोई नया मामला नहीं मिला है।

%d bloggers like this:
Breaking News