ऋषिकेश- 29 सितंबर को राणा फार्म श्यामपुर में होगी भाजपा की बैठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा वर्चुअल तरीके से बैठक में शामिल होकर मार्गदर्शन करेंगे
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – भारतीय जनता पार्टी ऋषिकेश मंडल कार्यालय में 29 सितंबर को होने वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की वर्चुअल बैठक के संबंध में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इसमें विधानसभा प्रभारी दिगंबर नेगी ने कार्यकर्ताओं को कल के होने वाली बैठक में रहने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण बैठक है जिसमें शक्ति केंद्र के संयोजक, प्रभारी, तीनों मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री, विधानसभा में रहने वाले प्रदेश व जिले के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। दिगंबर नेगी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इस वर्चुअल बैठक के माध्यम से आने वाले चुनाव में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। बताया कि यह बैठक राणा फॉर्म श्यामपुर में सुबह 10:30 बजे आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, नगर निगम मेयर अनीता ममगाई, जिला महामंत्री सुरेश कंडवाल, मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, वीरभद्र मंडल अध्यक्ष अरविंद चौधरी, श्यामपुर मंडल अध्यक्ष गणेश रावत, ऋषिकेश मंडल के महामंत्री सुमित पवार, महामंत्री जयंत किशोर शर्मा, वीरभद्र मंडल की महामंत्री सुंदरी कंडवाल, महामंत्री सुरेंद्र सिंह, श्यामपुर मंडल के महामंत्री रवि शर्मा, महामंत्री भूपेंद्र रावत, जिले के कोषाध्यक्ष संजय व्यास मौजूद रहेंगे।
