ऋषिकेश- नगर कांग्रेस कमेटी ऋषिकेश करेगी किसानों के आंदोलन के तहत भारत बंद को समर्थन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर ऋषिकेश नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि 27 सितंबर को किसानों का भारत बंद का जो आह्वान किया गया है उसका पूर्ण समर्थन करेगी। इसके लिए कांग्रेस ने अपने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक 26 सितंबर कांग्रेस भवन ऋषिकेश कार्यालय में बुलाई गई है। इसमें बंद को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से सुझाव मांगे गए हैं। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत व कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर राय ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा यह आह्वान किया गया है कि किसानों के आंदोलन को पूर्ण समर्थन दिया जाए। और कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। बंद के समर्थन के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। महानगर कांग्रेस कमेटी ऋषिकेश द्वारा ऋषिकेश के समस्त व्यापारी भाइयों से निवेदन किया गया है कि बंद को समर्थन करते हुए अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखें ताकि किसानों के हितों के लिए यह हमारा एक प्रयास हो।

%d bloggers like this:
Breaking News