ऋषिकेश- कोतवाली ऋषिकेश पुलिस को एक ही दिन मे दूसरी बड़ी कामयाबी पकड़ी शराब के बड़ी खेप

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – 24 घंटे के अंदर ऋषिकेश पुलिस ने की अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही मै लग्जरी कार रेनॉल्ट किलिओस से पहाड़ी क्षेत्र में तस्करी हेतु ले जाई जा रही 19 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार है।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश महेश जोशी के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देशों के साथ थाना एवं चौकी क्षेत्र मे पुलिस टीमें गठित कर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिस पर गठित टीमों द्वारा आज अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध वाहन चेकिंग के दौरान भैरव मंदिर चंद्रभागा के पास से लग्जरी कार रेनॉल्ट में 19 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब भिन्न-भिन्न ब्रांड की तस्करी करते दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ करने पर अभियुक्तों के द्वारा बताया गया कि वह दोनों इस शराब को तस्करी हेतु पहाड़ी क्षेत्रों में ले जा रहे थे। पूछताछ में अभियुक्त का नाम और पता बृजेश त्रिपाठी पुत्र राज कुमार त्रिपाठी निवासी कलावती कॉलोनी भूतिया पड़ाव थाना कोतवाली हल्द्वानी जनपद नैनीताल हाल निवासी- जगजीतपुर थाना कनखल हरिद्वार, संदीप शर्मा पुत्र फेरु दत्त शर्मा निवासी नियर डिवाइन लाइफ स्कूल जगजीतपुर थाना कनखल जनपद हरिद्वार के रूप में हुआ है। दोनो अभियुक्तो के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर वाहन को वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज किया गया है। दोनों अभियुक्तों के अन्य आपराधिक इतिहास की भी जानकारी की जा रही है| पुलिस टीम में निरीक्षक उत्तम रमोला चौकी प्रभारी त्रिवेणी घाट, कांस्टेबल तेज सिंह,
कांस्टेबल राधेश्याम शामिल थे।

%d bloggers like this:
Breaking News