ऋषिकेश-उत्तराखंड के बहुचर्चित पुलिस के घोड़े शक्तिमान के पैर टूटने के मामले में मंत्री गणेश जोशी सहित पांच लोगो को अदालत ने किया दोषमुक्त
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – सीजेएम कोर्ट ने चर्चित शक्तिमान घोड़ा प्रकरण में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के पक्ष में बड़ा फैसला लिया है। इसमें गणेश जोशी, योगेंद्र रावत सहित पांच लोगों को कोर्ट ने आज बाइज्जत बरी कर दिया है।
बता दें कि गणेश जोशी समेत पांच लोगों पर वर्ष 2016 मेें 14 मार्च के दिन विधानसभा घेराव करने के दौरान पुलिस के शक्तिमान घोड़े की टांग तोडने का आरोप था। देहरादून के बहुचर्चित शक्तिमान घोड़े के मामले में कैबिनेट मंत्री (तत्कालीन विधायक) गणेश जोशी जेल भी जा चुके हैं। यह प्रकरण कई दिनों तक मीडिया की सुर्खियां बना रहा तो सोशल मीडिया में भी खूब छाया रहा। पुलिस के शक्तिमान घोड़े का पैर टूटने के बाद अमेरिका से उसके लिए नकली पैर मंगाया गया था। एक माह तक उपचार के बावजूद उसे नहीं बचाया जा सका और 20 अप्रैल 2016 को शक्तिमान की मौत हो गई थी। अपने पक्ष में आए फैसले के बाद गणेश जोशी ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।
