ऋषिकेश- 44 पव्वे अंग्रेजी शराब की तस्करी करते एक अभियुक्त गिरफ्तार

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री/तस्करी के विरुद्ध की गई कार्यवाही में स्कूटी पर 44 पव्वे अंग्रेजी शराब की तस्करी करते एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
अवैध शराब/ चरस/ गांजा आदि तस्करों के विरुद्ध क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के नेतृत्व में महेश जोशी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देशों के साथ थाना एवं चौकी क्षेत्र मे पुलिस टीम गठित कर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिस पर गठित टीमों द्वारा
पुरानी चुंगी ऋषिकेश के पास से एक अभियुक्त को एक्टिवा स्कूटी पर 44 पव्वे अंग्रेजी शराब की तस्करी करते गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पूछताछ में अभियुक्त का नाम व पता विक्रम सिंह उर्फ विक्की पुत्र फूल सिंह निवासी पुरानी जाटव बस्ती ऋषिकेश के रूप में हुआ है। पुलिस टीम में कांस्टेबल अनित कुमार, कांस्टेबल विकास कुमार शामिल थे।

%d bloggers like this:
Breaking News