ऋषिकेश- नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल गुरमीत सिंह से की भेंट वार्ता
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने प्रतिनिधि ने राज्यपाल गुरमीत सिंह से भेंट वार्ता कर व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराया।
बुधवार को अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून स्थित राजभवन में राज्यपाल गुरमीत सिंह से की भेंट कर जल्द तीर्थ नगरी ऋषिकेश आने का निमंत्रण भी दिया।
ललित मोहन मिश्र ने कहा कि सरल स्वभाव के धनी राज्यपाल से उत्तराखण्ड मै व्यापार को बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई, तथा व्यापार मण्डल द्वारा कोविड काल मे किए गए कार्यो से भी गवर्नर को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि गवर्नर की उत्तराखण्ड के लिए विकास व व्यापार को आगे लें जाने की विकासपरक सोच व दूरदर्शिता उत्तराखण्ड के लिए मील का पत्थर साबित होगी। इस अवसर पर अभिषेक शर्मा, लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन के अध्यक्ष ला जगमीत सिंह, सुयोग्य मिश्र आदि उपस्थित रहे।
