ऋषिकेश- कांग्रेस के वरिष्ठ एवं सदन में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने ऋषिकेश में किया सदस्यता अभियान का शुभारंभ

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने ऋषिकेश से सदस्यता अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। इसमें अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने की शपथ ली गई।
मंगलवार को देहरादून रोड स्थित व्यापार सभा भवन में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता अभियान का नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की ओर से पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसमें अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्य दिलाए जाने का लक्ष्य रखा हुआ है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। और आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी भारी बहुमत से सत्ता में आएगी।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रदेश के लोगों को बरगलाने का काम कर रही है। लेकिन प्रदेश की जनता अब इनके बहकावे में आने वाले नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की ओर से पूरे प्रदेश में परिवर्तन यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रदेश की जनता का पूरा समर्थन प्राप्त हो रहा है। कार्यक्रम का संचालन कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर राय ने किया। इस अवसर पर संगठन मंत्री विजय सारस्वत, राजपाल खरोला, जयेंद्र रमोला, मनीष शर्मा, विनय सारस्वत, शैलेंद्र बिष्ट, सरोज देवरानी, विमला रावत, कमलेश शर्मा, दीप शर्मा, कमला प्रसाद भट्ट, सतीश शर्मा, लल्लन राजभर, रामकुमार भतौलिया, रोशनी देवी, ललित मोहन मिश्र, मधु जोशी, चंदन सिंह पवार, दीपक जाटव, जगमोहन सकलानी, ललित सक्सेना, मधु मिश्रा, उर्मिला नौटियाल, राहुल शर्मा, एकांत गोयल आदि मौजूद थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News