ऋषिकेश- भाजपा स्वर्गाश्रम मंडल के कार्यकर्ताओं ने किया गढवाल सांसद तीरथ सिंह रावत का स्वागत

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – गढवाल सांसद तीरथ सिंह रावत का एकदिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत विधानसभा यमकेश्वर स्थित गरूड चट्टी पहुंचे। यहां पर स्वर्गाश्रम मंडल अध्यक्ष गुरूपाल बत्रा एवं उमरोली से जिला पंचायत सदस्य आरती गौड एवं सांसद प्रतिनिधि विक्रम सिंह रौथांण की उपस्थित मै सभी कार्यकर्ताओं ने बुके एवं फूल माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद गढवाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने रत्तापानी, खैरखाल, दिउली में अखिल हिंदू युवा वाहिनी के कार्यक्रम में शामिल होकर मौन आदि गांवों में जनसंपर्क करते हुए स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना। इस मौके पर उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निवारण हेतु संबंधित विभागों को कार्यवाही हेतु आदेशित किया। नीलकंठ महादेव में दर्शन कर जलाभिषेक किया। जनसंपर्क करते हुए स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनी। दोपहर बाद स्वर्गाश्रम मंडल स्थित लक्ष्मण झूला के होटल पहुंचे जंहा होटल एवं गेस्टहाउस एसोसिएशन एवं स्थानीय व्यापारियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। बैठक के दौरान उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं को सुना एवं उनके जल्द समाधान हेतु संबंधित विभागों द्वारा उक्त समस्याओं के निवारण हेतु आशवासन दिया। इस अवसर पर मंडल महामंत्री प्रीतम राणा, मीडिया प्रमुख देवेंद्र पयाल, सोशल मीडिया प्रमुख अशोक भंडारी, सांसद जनसंपर्क अधिकारी विजय सत्ती, विधायक प्रतिनिधि अश्विनी गुप्ता, त्रिवेंद्र नेगी, मनोज डोबरियाल, राजीव अग्रवाल, राजेंद्र नेगी, नरेंद्र धाकड़, पवन अग्रवाल, सीताराम दास, महंत सर्वात्मानंद जी, महिला मोर्चा अध्यक्ष विनीता नौटियाल, बाला देवी, सुमित्रा सैनी, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुरजीत राणा, धर्मेंद्र बिष्ट, शमशेर भंडारी,सुमित पंवार प्रेम कुमार, आदि उपस्थित रहे।

%d bloggers like this:
Breaking News