ऋषिकेश- टैक्सी संचालकों ने डग्गामार वाहनों पर रोक लगाने के लिए मुनीकीरेती कोतवाल को सौंपा ज्ञापन
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – टैक्सी संचालकों ने गढ़वाल मंडल टैक्सी चालक एवं मालिक एसोसिएशन के अध्यक्ष विजयपाल सिंह रावत के नेतृत्व में डग्गामार वाहनों के अवैध संचालन के खिलाफ थाना मुनिकीरेती में प्रदर्शन कर थाना प्रभारी कमल सिंह भंडारी को ज्ञापन सौंपा, इस मौके एसोसिएशन के अध्यक्ष विजयपाल सिंह रावत ने थाना प्रभारी को अवगत कराया कि परिवहन माफिया नियम विरुद्ध वाहनों का अवैध संचालन कर डग्गामार कर रहे हैं। इसके चलते एसोसिएशन की टैक्सियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। थाना प्रभारी कमल सिंह भंडारी ने प्रदर्शनकारी टैक्सी संचालकों को डग्गामार वाहनों के खिलाफ शीघ्र प्रभावी कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन करने वालों में राजेश बजाज, विजय राणा, गोपाल दत्त जुगलान, पूरण सिंह रावत, संतोष कुमार, आशीष कुमार, सुमित दीक्षित, राजीव शर्मा, भान सिंह गुनसोला, राधेश्याम आदि मौजूद थे।
