ऋषिकेश- सरकारी और निजी क्षेत्र में 80 प्रतिशत नौकरियां उत्तराखंड के युवाओं के लिए आरक्षित – अरविंद केजरीवाल

त्रिवेणी न्यूज 24
हल्द्वानी – आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उत्तराखंड के तीसरे दौरे पर हल्द्वानी पहुंचे। केजरीवाल ने युवाओं, बेरोजगारों को रोजगार पर बड़ा एलान किया है।
रविवार को हल्द्वानी पहुंचे अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर राज्य में हमारी पार्टी की सरकार आएगी तो बेरोजगारों को रोजगार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर छह माह में एक लाख नौकरी दी जाएंगी। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि सरकारी और निजी क्षेत्र में 80 प्रतिशत नौकरियां उत्तराखंड के युवाओं के लिए आरक्षित की जाएंगी। उत्तराखंड के सभी बेरोजगार के लिए रोजगार मुहैया कराने का वादा करते हुए कहा कि जब तक उस बेरोजगार को रोजगार नहीं मिलता तब तक हर परिवार से एक युवा को पांच हजार रुपए महीना बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। अगर हमारी सरकार उत्तराखंड में बनेगी तो 300 यूनिट मुफ़्त बिजली दी जाएगी और पुराने बिजली के बिल माफ किया जाएगा, 24 घंटे बिजली दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मैं जो कहता हूं वो करता हूं। कहा कि पार्टी के नेता अजय कोठियाल ने उत्तराखंड में युवाओं के रोजगार और नौकरी को लेकर बहुत अच्छा काम किया है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि कर्नल कोठियाल ने युवाओं को तब नौकरी दिलवाई जब रोजगार के अवसर भी नहीं थे, अगर आप बीजेपी को वोट देंगे तो हर महीने एक मुख्यमंत्री मिलेगा। इसके बाद केजरीवाल हल्द्वानी में पार्टी की ओर से आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल हुए उनके साथ अजय कोठियाल भी मौजूद रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News