ऋषिकेश- श्यामपुर खदरी ऋषिकेश मे भय का पर्याप्त बन चुके गुलदार को वन विभाग की टीम ने पकड़ा

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – खदरी के गुलजार फार्म में स्थानीय लोगों की मदद से वन विभाग ने मादा गुलदार को पिंजरे में कैद किया है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से मादा गुलदार अपने तीन शावकों के साथ क्षेत्र में चहल कदमी करते हुए देखी गई है। इससे ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ था। वन्य जीव एक्सपर्ट विनोद जुगलान की मदद से वन विभाग द्वारा गन्ने के खेतों में पिंजरे लगाए गए। बड़ी मशक्कत के बाद शुक्रवार देर शाम गुलदार को पिंजरे में कैद करने में वन विभाग को कामयाबी मिली है। अब वन विभाग तीन शावकों की तलाश कर रही है। वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र सिंह रावत का कहना है कि जल्द ही तीनों शावकों की तलाश कर उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News