ऋषिकेश- हरिपुर कला में गणेश महोत्सव की धूम के बीच सतरंगी कार्यक्रमों ने किया मंत्र मुग्ध

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – तीर्थ नगरी दिनों गणेश उत्सव के रंग में रंगी हुई नजर आ रही है। शहरी क्षेत्रों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी गणपति बप्पा की भक्ति के विभिन्न रंग देखने को मिल रहे हैं।
जन जागृति मंच मोतीचूर द्वारा ग्राम सभा हरिपुर कला में आयोजित गणेश महोत्सव के समापन अवसर पर रंगारंग धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। शिव पार्वती के साथ ही राधे कृष्ण एवं बप्पा की झांकियों ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे आप बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजे सिंह नेगी, विशिष्ट अतिथि सत्यमेव जयते समिति के अध्यक्ष अनिल जोशी, मंच के अध्यक्ष गोकुल डबराल ने संयुक्त रूप से प्रतिभागी बच्चों को भगवान गणेश की प्रतिमा भेंटकर पुरस्कृत किया सभी पुरस्कार क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय शर्मा की सौजन्य से दिए गए। इस अवसर पर राजे नेगी ने भगवान गणेश महोत्सव के महत्व एवं पर्व से जुड़ी पौराणिक जानकारी के साथ ही बच्चों में मोबाइल के कारण हो रहे दुष्प्रभाव के बारे में भी जानकारी दी। इस अवसर पर जन जागृति मंच के अध्यक्ष गोकुल डबराल, मोहित लखेरा, दीपक पंत, सुंदर लाल गौड़, ने डॉ. राजे सिंह नेगी को माला पहनाकर एवं स्मृतिचिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। इज मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य पंकज पाल,विक्रांत भारद्वाज, अजय रावत, दिनेश कुकरेती, संतोषी थपलियाल,आशा सेमवाल समेत सेकड़ो की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News