ऋषिकेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चेहरे पर ही चुनाव लड़ेगी भाजपा

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा सीएम पुष्कर सिंह धामी के चेहरे पर ही चुनाव मैदान में उतरेगी। भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने इसका खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पांच साल तक उत्तराखंड को भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दी है। जनता आगे भी भाजपा को यह अवसर देने को तैयार है।
शुक्रवार को भाजपा प्रभारी दुष्यंत गौतम ने खटीमा में शहीद स्मारक पर शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि देने के बाद भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के मंडल स्तरीय पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को संबोधित किया। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में गौतम ने कहा कि भाजपा विधानसभा चुनाव में उतरने के लिये तैयार है। भाजपा अपनी नीतियों, विकास कार्यों, आयुष्मान-उज्ज्वला जैसी जनलाभकारी योजनाओं के बूते राज्य में फिर सरकार बनायेगी।
विधानसभा चुनाव में पार्टी के चेहरे के सवाल पर गौतम ने स्पष्ट कहा कि खटीमा के विधायक और सीएम पुष्कर सिंह धामी ही भाजपा का चेहरा होंगे। कहा कि सीएम धामी के नेतृत्व में ही भाजपा चुनाव लड़ेगी।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News