ऋषिकेश- देवप्रयाग कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने किया गोल्ड मेडलिस्ट रोहित चमोली का स्वागत

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – विधानसभा नरेंद्र नगर, देवप्रयाग के जिलाध्यक्ष हिमांशु बिजलवान ने गोल्ड मेडलिस्ट रोहित चमेली का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि
उत्तराखंड के लाल रोहित चमोली ने एशियाई जूनियर मुक्केबाजी चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर देश और प्रदेश का मान बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से प्रदेश में खुशी की लहर है।
उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार कामयाबी हासिल करने के लिए उनके उज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि रोहित चमोली टिहरी गढ़वाल के पलाम गांव के रहने वाले हैं। 16 साल के रोहित चमोली ने जूनियर मुक्केबाजी चैंपियनशिप के 48 किलोग्राम भार के फाइनल मुकाबले में मंगोलिया के ओटगोनबयार तुवशिंजया को 3-2 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। स्वागत करने वालों में
दिनेश भट्ट, राजन बिष्ट, गब्बर कैंतूरा, उत्तम असवाल, दीपक चमोली, बीडी भट्ट , आदि शामिल थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News