ऋषिकेश-आशा फैसिलिटेटर संगठन,आशा कार्यकर्ता,आंगड़वाडी,भोजनमाता ने महंगाई के विरोध में जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – आशा फैसिलिटेटर संगठन के बैनर तले सभी संगठनों ने महंगाई के विरोध में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया।
गुरुवार को आशा फैसिलिटेटर की प्रदेश कोषाध्यक्ष अमिता चौहान के नेतृत्व में विभिन्न संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने पुराने रेलवे स्टेशन से जुलूस निकालकर तहसील कार्यालय पहुंचे। तहसील परिसर में उन्होंने देश में बढ़ती महंगाई के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया और उप जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने बताया कि देश में गैस सिलेंडर पेट्रोलियम आदि खाद्य सामग्री के दाम आसमान छू रहे हैं। बढ़ती महंगाई के चलते लोगों का जीना दूभर हो गया है। वर्तमान में बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री से महंगाई पर रोक लगाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष संजीव बिश्नोई, ललितेश विश्वकर्मा, गंगा गुप्ता, मीना सिंह, रितु रस्तोगी, मीना यादव, शकुंतला पुंडीर, शीला ध्यानी, सुनीता बंसल, सावित्री, कंचन बंसल, सरस्वती रावत, ज्योति रस्तोगी, अनीता थापा, बीवी सिंह, राजेंद्र शर्मा, संजीव शर्मा, रामकिशोर मौर्य, उमेश कुमार, शिव ओम बिश्नोई आदि शामिल थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News