ऋषिकेश- भाजपा ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को सौंपी उत्तराखंड चुनाव प्रभारी की कमान

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून – आगामी 2022 में विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा ने संगठनात्मक तौर पर चुनाव प्रभारी और सहप्रभारियों की नियुक्तियां कर दी हैं।
राष्ष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी द्वारा इस आशय का पत्र जारी किया गया है। जिसमें केंद्रीय संसदीय कार्य और कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी को उत्तराखंड में पार्टी का चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। जबकि सहप्रभारी के पदों पर लोकसभा सांसद लॉकेट चटर्जी और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह को नियुक्त किया गया है। सभी नियक्तियों को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। उधर भाजपा आम चुनाव को लेकर प्रदेश में अपने राजनीतिक और संगठनात्कम कार्यक्रमों की रूपरेखा पहले ही तैयार कर उन्हें धरातल पर शुरू भी कर चुकी है। हाल ही में राज्य में पार्टी जन आशीर्वाद यात्रा पूरी हुई है। इनदिनों प्रत्येक विधानसभा में वरिष्ठ नेता प्रवास कार्यक्रम के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं को एक्टिव कर रहे हैं।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News