ऋषिकेश- हरिद्वार रोड पर 100 वर्ष पुराने पीपल के पेड़ को काटे जाने के विरोध में पूर्व बैंक अधिकारी ने गले में रस्सी डाल कर फैलाई सनसनी

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – हरिद्वार रोड पर 100 वर्ष पुराने पीपल के पेड़ को काटे जाने के विरोध में पूर्व बैंक अधिकारी ने गले में रस्सी डाल कर हंगामा काटा
मंगलवार को विकास के नाम पर पेड़ों पर आरियां चलाये जाने के विरोध में एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी ने जान देने की धमकी देकर शहर में हलचल मचा दी। सौ वर्ष पुराने पेड़ के स्थानांतरण की मांग को लेकर करीब 5 घंटे तक बैंंक का पूर्व अधिकारी गले में रस्सी बांधकर मौके पर डटा रहा। मामला हरिद्वार रोड़ पर पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा के ठीक सामने का हैं जहां सुबह आवास विकास निवासी हेमंत गुप्ता ने पीपल पर पेड़ काटने की कारवाई होती देख मौके पर मोजूद रस्सी को अपने गले से बांध लिया। आचानक हुई घटना से पेड़ काटने आये ठेकेदार के कर्मचारी सकते में आ गये ।इस दौरान लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। घंटों की मशक्कत के बाद एनएच के अधिकारी प्रवीण सक्सेना के तीन दिनों तक पेड़ की सिर्फ लोपिंग किए जाने के आश्वासन पर किसी तरह मामला शांत हुआ। तीर्थ नगरी ऋषिकेश में हरिद्वार रोड़ पर कोयल घाटी से चंद्रभागा पुल तक फोर लेन बनाने के लिए काटे जा रहे पेड़ों के विरोध में पंजाब नेशनल बैंक के रिटायर्ड अधिकारी हेंमत गुप्ता ने आज गले में रस्सी बांध लेने से वन विभाग, एनएच एवं पुलिस प्रशासन को सकते मे डाल दिया।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News