ऋषिकेश- बदरीनाथ धाम में पुलिस ने श्रृद्धालुओं को मंदिर जाने से रोके जाने पर तीर्थ पुरोहितों ने किया विरोध

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – श्री बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए मंदिर कूच कर रहे श्रृद्धालुओं को पुलिस द्वारा बल पूर्वक रोके जाने पर बदरी पुरी में तनाव का माहौल बन गया।
बता दें कि तीर्थ पुरोहित हक हकूकधारी, स्थानीय कारोबारी समेत पूरे राज्य के लोग चारधाम यात्रा शुरू करने की मांग सरकार से कर रहे हैं। सरकार के स्तर से इस मांग की अनसुनी के चलते लोगों ने आज मंदिर कूच किया।
सोमवार को मानव कल्याण तिराहे से बड़ी संख्या में श्रृद्धालु मंदिर की ओर बढ़े पुलिस ने पुल के पास श्रृद्धालुओं को बल पूर्वक रोक दिया। इस दौरान लोगों की पुलिस से तीखी नोकझोंक और जमकर धक्कामुक्की भी हुई।
इस दौरान लोगों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर आरोप लगाए कि भाजपा सरकार को राज्य के लोगों की चिंता नहीं है। राजनीतिक एजेंडे के तहत मंदिरों का सरकारीकरण किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के स्तर से दिए जा रहे तर्कों को लोगों ने बचकाना बताया कहा कि जब पूरे देश में मंदिर खुले हुए हैं तो फिर उत्तराखंड के चारधामों में दर्शन की अनुमति क्यों नहीं दी जा रही है। इसको लेकर बद्री पुरी में तीर्थ पुरोहितों और प्रशासन के बीच जमकर तनाव पैदा हो गया।
इस मौके पर तीर्थ पुरोहित हक हकूकधारी महापंचायत के अध्यक्ष कृष्ण कांत कोटियाल, बदरीनाथ नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष बलदेव मेहता, राजेश मेहता, माणा के प्रधान पितांबर मोल्फा, संगीता मेहता, मुन्ना लाल टोडरिया, बाबा बालकनाथ, बबीता, साधना, विश्वेश्वरी मेहता, बनीता मेहता, सविता मेहता, महावीर चौहान, सूरज, बिमला देवी, माया देवी, आनंदी देवी, यशोमती, पुष्पा देवी उषा भंडारी, बीना मेहता, राहुल टोडरिया, दिनेश भटट आदि मौजूद थे।

%d bloggers like this:
Breaking News