ऋषिकेश- जयपाल असवाल बने खदरी इंटर कॉलेज में अभिभावक संघ के अध्यक्ष

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – राजकीय इंटर कॉलेज खदरी खड़कमाफ में अभिभावक अध्यापक संघ का विधिवत गठन कर लिया गया है। इसमें जयपाल असवाल को अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। इसके अलावा सुरेंद्र कंडवाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वही कार्यकारिणी सदस्यों में प्रमिला पंत, राजेश्वरी चौहान को शामिल किया गया है।
शनिवार को खत्री खड़क माह में अभिभावक संघ के नव मनोनीत पदाधिकारियों को जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज खदरी खड़कमाफ में विद्यालय की मरम्मत के लिए 5 लाख रूपए देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि यदि हमारी आने वाली पीढ़ी को अच्छी शिक्षा व अच्छा विद्यालय नहीं मिलेगा तो उनकी शिक्षा अच्छी नहीं होगी। इसके लिए विद्यालय का वातावरण भी साफ सुथरा होना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य पुंडीर, पूर्व प्रधान सुनीता रावत, प्रधान संगीता थपलियाल व सभी छात्र-छात्राएं व अध्यापक मोजूद रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News