ऋषिकेश- भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा मे शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहूचे श्रीनगर-गढ़वाल

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बीजेपी की आशीर्वाद रैली कार्यक्रम में प्रतिभाग करने श्रीनगर पहुंच चुके हैं। जन आशीर्वाद कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं से लेकर स्थानीय प्रशासन तैयारियों में जुटा है। कार्यक्रमानुसार सुबह 11 बजे सीएम श्रीनगर हेलीपैड पहुचे जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने हेली पेड़ से लेकर श्रीनगर तक बाइक रैली निकाली। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी अपनी तैयारियों में जुटी है, ऐसे में मुख्यमंत्री श्रीनगर में जन आशीर्वाद रैली के जरिए गढ़वाल में अपनी पहली रैली करने जा रहे हैं। इस दौरान सीएम धामी के साथ कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, हरक सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत समेत कई विधायक भी मौजूद हैं। श्रीनगर के बाद 6 सितंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अल्मोड़ा में जन आशीर्वाद रैली में भी हिस्सा लेंगे। पूरे प्रदेश में 11 स्थानों पर जन आशीर्वाद रैली निकाली जाएगी। प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी इस रैली के जरिए अपने चुनाव प्रचार का आगाज करेगी। इस रैली के जरिए जहां जनता से आशीर्वाद लिया जाएगा वहीं दूसरी तरफ केंद्र और राज्य सरकार की विकास योजनाओं को भी जनता के बीच रखने का कार्य भाजपा करने जा रही है। 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बंपर बहुमत मिला था। राज्य की 70 में से 57 सीटों पर भगवा का परचम लहराया था। कांग्रेस को सिर्फ 11 सीटें हासिल हुई थीं। इस बार आम आदमी पार्टी भी मैदान में है आप ने सत्ता में आने पर 300 यूनिट फ्री बिजली देने की घोषणा करके चुनाव से पहले उत्तराखंड की राजनीति को गरमा दिया है। आप की घोषणाएं बीजेपी और कांग्रेस के लिए चुनौती साबित हो रही हैं।

%d bloggers like this:
Breaking News