ऋषिकेश- कोतवाली पुलिस ने शराब तस्करी में माल सहित दो तस्करो को गिरफ्तार किया

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर रोक लगाने के तहत दो अलग- अलग जगहों पर हौंडा साइन बाइक में 90 पव्वे अंग्रेजी शराब व एक स्कूटी मैं 76 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
कोतवाली पुलिस की गठित टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए जयराम आश्रम तिराहे के पास एक हौंडा साईन बाइक UK14-F-2442 के चालक को रोक कर चेक किया तो उसके पास 90 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब मारका 8pm व रॉयल स्टैग बरामद हुई। वहीं दूसरी ओर 72 सीढ़ी के पास एक स्कूटी UK14-F-5306 के चालक को रोककर चेक किया तो उसके पास 76 पव्वे अंग्रेजी शराब मारका मैक-डॉवल बरामद हुई। पूछताछ में अभियुक्तों का नाम और पता अभय जठुड़ी पुत्र धर्म सिंह जठुड़ी निवासी अपर गंगा नगर ऋषिकेश, तुषार कुमार पुत्र रवि कुमार निवासी बापुग्राम गली नंबर 1 आईडीपीएल ऋषिकेश के रूप में हुआ है। दोनों वाहनों को वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज किया गया है। और दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया गया।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News