ऋषिकेश- ABVP ने महाविधालय की समस्यओं के निस्तारण के लिये विधानसभा अध्यक्ष को ज्ञापन दिया

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ऋषिकेश ने विधानसभा अध्यक्ष से डिग्री कॉलेज से संबंधित विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग की है।
मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने इस वर्ष कॉलेज की विभिन्न पाठ्यक्रमों में सीटों को बढ़ाने की मांग के साथ ही कॉलेज के मैदान एवं चेंजिंग रूम जैसे विभिन्न समस्याओं को लेकर विधानसभा अध्यक्ष से बात की। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से समस्याओं के निवारण हेतु जल्द जल्द ठोस कदम उठाने की मांग की है। गढ़वाल सह संयोजक विनोद चौहान का कहना है कि इस वर्ष लगभग सभी बोर्ड्स के परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहे हैं जिस कारण एडमिशन के लिए सीट्स का ज्यादा होना भी जरूरी है। जिला प्रमुख विवेक शर्मा का कहना है कि महाविद्यालय के मैदान का सौंदर्य करण एवं बालिकाओं के लिए चेंजिंग रूम का होना बहुत आवश्यक है शहर में एक आधुनिक खेल मैदान की आवश्यकता है। विधानसभा अध्यक्ष ने परिषद के कार्यकर्ताओं की मांग का संज्ञान लेते हुए उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। ज्ञापन देने वालों में नगर मंत्री अनिरुद्ध शर्मा, नगर उपाध्यक्ष प्रवीण, नगर कार्यकारिणी सदस्य अंकुर अग्रवाल, नगर आंदोलन प्रमुख दीपक कुमार, रोहित सोनी आदि शामिल थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News