ऋषिकेश- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट खिलाड़ियों को प्रदान किया प्रमाण पत्र

त्रिवेणी न्यूज़ 24
देहरादून। साउथ कोरिया में आयोजित प्रतियोगिता में उत्तराखंड स्पोर्ट्स ताइक्वांडो एसोसिएशन के तीन खिलाड़ियों ने ब्लैक बेल्ट प्रमाण पत्र प्राप्त किया। सोमवार को एसोसिएशन के महासचिव जावेद खान, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हिना हबीब व उपाध्यक्ष रौनक जैन ने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने कुणाल गुप्ता, दीपांशु मेहरा, राघवी चौधरी, आरुषि खंडेलवाल को प्रमाण पत्र वितरित कर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया| एसोसिएशन महासचिव जावेद खान ने मुख्यमंत्री को आगामी दिसंबर 2021 में होने वाली राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप के बारे में जानकारी दी।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News