ऋषिकेश- भाजपा मंडल ऋषिकेश के कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात,महामंत्री संगठन अजय भी रहे मौजूद

त्रिवेणी निज 24
ऋषिकेश – भारतीय जनता पार्टी ऋषिकेश मंडल में बूथ नंबर 11 व बूथ नंबर 12 मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रदेश के संगठन महामंत्री अजेय कुमार एवं प्रदेश के मन की बात की प्रमुख मधु भट्ट विशेष रुप से उपस्थित रहे। दोनों अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात सुनी।

इस मौके पर प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा हम सबको प्रत्येक माह के आखिरी रविवार को अपने अपने बूथ पर समाज के प्रमुख लोगों को साथ लेकर प्रधानमंत्री के मन की बात सुननी चाहिए। मन की बात से हमारे दैनिक जीवन से संबंधित प्रधानमंत्री की जो कुछ भी उपयोगी बातें बताते हैं उन सब बातों को हमें अपने जीवन में उतार कर उस पर कार्य करना चाहिए तभी हम एक आत्म निर्भर समाज की स्थापना कर सकेंगे और राष्ट्र के उन्नति में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकेंगे।

अजेय ने बताया सभी कार्यकर्ताओं को बूथ की समिति मैं अपने आसपास समाज के प्रमुख लोग हैं उनको भी अपनी विचारधारा से जोड़ने का काम करना चाहिए। समाज में जो कोई विशेष कार्य करता हुआ आपको दिखाई दे उसका वीडियो बना कर प्रधानमंत्री के मन की बात के पोर्टल पर भेजना चाहिए ताकि उस पर भी प्रधानमंत्री चर्चा कर सकें। कार्यक्रम मे प्रदेश की मन की बात के प्रमुख मधु भट्ट ने भी कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का मंत्र दिया और इस कार्यक्रम को मंडल के प्रत्येक बूथ पर सुनने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। मधु भट्ट ने बताया कि जब हम पूरी शक्ति के साथ एक देश और निष्ठा को लेकर काम करेंगे तो निश्चित रूप से समाज के अंदर हमारी स्वीकार्यता बढ़ेगी।

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल, मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, संजय शास्त्री, कपिल गुप्ता, इंद्र कुमार गोदवानी, नरेंद्र रतूड़ी, अविनाश अग्रवाल, व्यापार सभा के अध्यक्ष मनोज कालरा, बार एसोसिएशन के महामंत्री सुनील, अधिवक्ता मनीष बिजलवान, राजकुमारी पंत, मानवाधिकार ट्रस्ट के अध्यक्ष अशर्फी राणावत, अनीता तिवारी,ऋषिकेश रामलीला कमेटी बनखंडी के अध्यक्ष विनोद पाल, महामंत्री हरीश तिवाड़ी,पाल समाज के अध्यक्ष राजेश पाल, सतीश पाल, भूपेंद्र राणा, ऋषि राजपूत, गंभीर सिंह मेवाड़, अनंतराम भट्ट, यातायात परिवहन समिति के अध्यक्ष मनोज ध्यानी, नगर के मन की बात के प्रमुख जयंत किशोर शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

%d bloggers like this:
Breaking News