ऋषिकेश- राजकीय बालिका इंटर कालेज में अभिभावक संघ के चुनाव मे ऋतु शर्मा बनी लगातार चौथी बार अध्यक्ष

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – राजकीय बालिका इंटर कालेज में अध्यापक अभिभावक संघ का गठन कर लिया गया है।
शनिवार को विद्यालय सभागार में संपन्न हुए चुनाव में ऋतु शर्मा को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। विगत वर्षों से अभिभावकों व छात्र हित में किए गए उनके कार्यों को देखते हुए इस बार भी उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। ऋतु शर्मा इस वर्ष चौथी बार अध्यक्ष पद पर चयनित हुई है।
इसके अलावा सुनिता तायल सचिव पद पर चयनित हुई है। ऋतु शर्मा के लगातार चौथी बार अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुने जाने से सभी अध्यापकों सहित अभिभावकों ने शुभकामनाएं दी।
अध्यक्ष पद पर चुने जाने से ऋतु शर्मा ने सभी अध्यापकों व अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कि वह हमेशा छात्र हित में कार्य करेगी।

%d bloggers like this:
Breaking News