ऋषिकेश- काबुल एयरपोर्ट पर सीरियल धमाका, कई लोगों के मरने की खबर

काबुल, एजेंसियां। काबुल एयरपोर्ट पर बम धमाका होने की खबर है जिसमें कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। समाचार एजेंसी एएनआइ ने पेंटागन के प्रेस सचिव जॉन किर्बी के हवाले से बताया है कि यह धमाका काबुल एयरपोर्ट के बाहर हुआ है। फि‍लहाल हताहतों की संख्या स्पष्ट नहीं हो पाई है। समाचार चैनलों में काबुल एयरपोर्ट में धमाका होने की खबर चल रही है। हमले में दो दर्जन से अधिक लोगों के मरने की खबर चल रही है।
बता दें कि आस्‍ट्रेलिया, अमेरिका और ब्रिटेन समेत कई अन्य सहयोगी देशों की ओर से इस बारे में अलर्ट जारी किया गया था। लोगों से गुजारिश की गई थी कि वे काबुल एयरपोर्ट से दूर ही रहें। ब्रिटिश सरकार की ओर से कहा गया था कि इस्लामिक स्टेट के आतंकियों की ओर से काबुल हवाई अड्डे पर मौजूद लोगों को निशाना बनाकर हमले किए जा सकते हैं। यही नहीं अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन की ओर से भी लोगों को सतर्क किया गया था।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News