ऋषिकेश- कोतवाली पुलिस ऋषिकेश ने दो शराब तस्करो को 96 पव्वे देशी और 48 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ दबोचा
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – कोतवाली पुलिस ने 96 पव्वे एवं 48 पव्वे अंग्रेजी शराब मार्का 8 पीएम व्हिस्की के साथ अलग-अलग स्थानों पर दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध पूर्व में भी आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत हैं।

कोतवाली पुलिस की ओर से गठित टीम द्वारा दो अभियुक्तो
अनुज गर्ग पुत्र स्वर्गीय प्रेम चंद गर्ग निवासी मकान नंबर 684 आवास विकास ऋषिकेश को टीवीएस जुपिटर स्कूटी रजिस्ट्रेशन नंबर UK14F9520 पर 96 पव्वे अंग्रेजी शराब मार्का 8 पीएम व्हिस्की की तस्करी करते मंडी तिराहे के पास से गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरी ओर किशन किशोर पुत्र केदार सिंह निवासी गढ़ी मयचक श्यामपुर ऋषिकेश देहरादून को 48 पव्वे अंग्रेजी शराब मार्का 8 पीएम व्हिस्की के साथ गढ़ी तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय पेश किया गया।
पुलिस टीम में कांस्टेबल संदीप राठी,कांस्टेबल बृजेश कुमार,कांस्टेबल पंकज कुमार,कॉन्स्टेबल दिनेश खंडूरी शामिल
