ऋषिकेश- सॉन्ग नदी किनारे पानी में पड़ा मिला वृद्ध महिला का शव

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – खदरी के ग्राम प्रधान शांति प्रसाद थपलियाल के द्वारा कोतवाली पर सूचना दी गई कि एक महिला का शव खदरी स्थित सॉन्ग नदी किनारे पानी में पड़ा है| प्राप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए कोतवाली से फोर्स मौके पर पहुंची तो देखा कि सॉन्ग नदी किनारे पानी में एक महिला का शव पड़ा है। मौके पर फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी करते हुए शव को नदी किनारे से बाहर निकाल कर मृतका की पहचान के प्रयास किए गए तो जानकारी प्राप्त हुई उक्त शव सुंदरी देवी पत्नी स्वर्गीय मदनलाल गैरोला निवासी बलजीत फार्म खदरी खड़क माफ श्यामपुर ऋषिकेश देहरादून उम्र 80 वर्ष का है। प्रथम दृष्टया नदी में डूब जाने के कारण उक्त महिला की मृत्यु हो जाना प्रतीत हो रहा है। परिजनों की उपस्थिति में शव का मौके पर ही पंचायत नामा भर एम्स हॉस्पिटल ऋषिकेश में पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है| अग्रिम आवश्यक कार्यवाही जारी है|

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News