ऋषिकेश- मुनीकीरेती पुलिस ने किया चोरी की गई स्कूटी के साथ चोर को गिरफ्तार

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – थाना मुनिकीरेती पुलिस द्वारा पीडब्लूडी तिराहा से चोरी हुयी स्कूटी को 03 घण्टे से भी कम समय में बरामद कर, चोरी करने वाले व्यक्ति को आज माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के पश्चात जेल भेज दिया है।
बीते 22 अगस्त को अमरदीप वर्मा पुत्र गोपाल वर्मा निवासी अमरदीप टेलर, निकट ज्वालापुर कोतवाली, जनपद हरिद्वार द्वारा थाना मुनि की रेती पर अपनी स्कूटी संख्या UK-07-AL-1119 के चोरी होने के सम्बन्ध में रिपोर्ट लिखाई थी। इसके बाद स्कूटी एवं चोर का पता लगाने के लिये एसएसपी महोदया के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक महोदय व क्षेत्राधिकारी नरेन्द्रनगर के पर्यवेक्षण में मुनिकीरेती पुलिस द्वारा गहन पतारसी-सुरागरसी व पूछताछ की गयी। जिसके आधार पर मात्र 03 घण्टे से भी कम समय में उक्त स्कूटी को कैलाश गेट पार्किंग के पीछे वाले रास्ते से अभियुक्त के कब्जे से बरामद किया गया है। अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
पूछताछ में अभियुक्त का नाम और पता गौरव गुसाईं पुत्र स्व. रविंद्र गुसांई निवासी ग्राम गांव, कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल, हाल निवासी गली नंबर-4, इंदिरा नगर ऋषिकेश के रूप में हुआ है।
पुलिस टीम में एसआई अमित कुमार, कानि. अनिल सालार,
कानि. अरुण शर्मा शामिल थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News