ऋषिकेश- तीर्थ नगरी ऋषिकेश में हर्षोल्लास के साथ मनाया भाई बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन त्यौहार

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – तीर्थ नगरी ऋषिकेश में बड़े हर्षोल्लास के साथ भाई बहन के प्यार का प्रतीक रक्षा बंधन त्योहार मनाया गया। बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी व माथे पर तिलक कर उनकी लंबी आयु की कामना कर रक्षा का वचन भी लिया। भाइयों ने बहनों को उपहार देकर उनको दुलार किया। रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर भाई-बहनों में भारी उत्साह नजर आया। घरों में सुबह के समय परंपरा के मुताबिक पूजा अर्चना की गई।

रविवार को किस नगरी में रक्षाबंधन पर भाइयों की कलाई पर रंग-बिरंगी राखियां बांधने के लिए बहनें उत्साहित दिखीं। भाइयों ने बहनों को गिफ्ट के तौर पर देने के लिए चाकलेट, जूस, टेडी, ग्रीटिंग कार्ड, डियो की खूब खरीदारी की। कास्मेटिक की दुकानों पर भी महिलाओं की खूब भीड़ दिखी। वहीं कोरोनाकाल के लंबे समय के बाद त्योहार पर खरीदारी को लेकर दुकानदारों के चेहरे भी खिले नजर आए। रक्षाबंधन पर मुंह मीठा करने के लिए मिठाई की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। ग्राहकों की पसंद के मुताबिक विभिन्न मिठाइयों के सैंपल दुकानदारों ने काउंटर पर सजाकर लगाए। घेवर से लेकर मावा, चाकलेट व ड्राइफ्रूट से बनी मिठाई की खूब मांग रही।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News