ऋषिकेश- रक्षाबंधन पर बन रहा शुभ संयोग, दिनभर में किसी भी समय बांधी जा सकती राखी

त्रिवेणी न्यूज़ 24
भाई-बहिनों के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व रविवार को मनाया जाएगा। भाईयों की कलाई को रंगबिरंगी राखियों से सजाने के लिए बहिनों ने शनिवार को बाजार में रंगबिरंगी राखियां की खूब खरीदारी की। इसके साथ ही रक्षाबंधन पर बहिनों ने हाथों में मेहंदी भी सजाई। इस वर्ष रक्षाबंधन पर कई शुभ संयोग बनने जा रहे हैं। ये संयोग भाई-बहन के लिए बहुत शुभ साबित होंगे। रक्षाबंधन पर शोभन योग बन रहा है। 22 अगस्त की सुबह 10 बजकर 34 मिनट तक शोभन योग रहेगा। ये योग मांगलिक कार्यों के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इस योग के दौरान की गई यात्रा बहुत कल्याणकारी साबित होती है। इसके साथ ही इस दिन शाम को 7 बजकर 40 मिनट तक घनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। ज्योतिष के अनुसार, घनिष्ठा नक्षत्र का स्वामी मंगल ग्रह है। इस नक्षत्र में जन्में लोगों का अपने भाई-बहन के प्रति विशेष प्रेम होता है। इसलिए इस नक्षत्र में रक्षाबंधन का पड़ना भाई-बहन के आपसी प्रेम को बढ़ाएगा। इस बार भद्राकाल न होने की वजह से दिनभर में किसी भी समय राखी बांधी जा सकती है। ज्योतिष शास्त्र में किइस वर्ष ग्रहों के राजा सूर्य स्वयं अपनी मूल त्रिकोण सिंह राशि में है भाई-बहन का कारक मंगल ग्रह भी उनके साथ मित्रता पूर्ण व्यवहार में रहेंगे और युवराज बुध भी वहीं पर सिंह राशि में विराजमान हैं। साथ ही देव गुरु बृहस्पति कुंभ राशि में और वहां पर उस दिन चंद्रमा भी विराजमान रहने से गजकेसरी योग बन रहा है। इस प्रकार की ग्रह स्थिति सन 1547 में पड़ी थी उसके बाद अब ही 474 साल बाद इस प्रकार की स्थिति ग्रहों की बन रही है।

शुभ मूहर्त-
रक्षा बंधन पर इस बार राखी बांधने के लिए 12 घंटे 13 मिनट की शुभ अवधि रहेगी। सुबह 5 बजकर 50 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 3 मिनट तक किसी भी वक्त राखी बांध सकते हैं। वहीं भद्रा काल 23 अगस्त को सुबह 5 बजकर 34 मिनट से 6 बजकर 12 मिनट तक रहेगा।

रक्षा बंधन तिथि: – 22 अगस्त 2021, रविवार
पूर्णिमा तिथि प्रारंभ: – 21 अगस्त 2021, शाम 03:45 मिनट
पूर्णिमा तिथि समापन: – 22 अगस्त 2021, शाम 05:58 मिनट
शुभ मुहूर्त: – सुबह 05:50 मिनट से शाम 06:03 मिनट
रक्षा बंधन की समयावधि: – 12 घंटे 13 मिनट
रक्षा बंधन के लिए दोपहर में समय: – 01:44 से 04:23 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त: – दोपहर 12:04 से 12:58 मिनट तक
अमृत काल: – सुबह 09:34 से 11:07 तक
ब्रह्म मुहूर्त: – 04:33 से 05:21 तक
भद्रा काल: – 23 अगस्त, 2021 सुबह 05:34 से 06:12 तक

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News