ऋषिकेश- एम्स में भर्ती जंगली मशरूम खाने वाले दादा, दादी और पोती की मौत

ऋषिकेश – एम्स ऋषिकेश में बीते 16 अगस्त को मशरूम की सब्जी खाने के बाद बीमार हुए दादा दादी और पोती की उपचार के दौरान घटना के पांच दिन बाद मौत हो गई है। बतादें कि प्रताप नगर जिला टिहरी गढ़वाल के सुकरी गांव में जंगली मशरूम खाने से बीमार दादा सुंदरलाल सेमवाल 62 वर्ष, दादी विमला देवी 56 वर्ष पोती सलोनी 13 वर्ष को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में बीती 16 अगस्त की रात को भर्ती कराया गया था।
जंगली मशरूम खाने से तीनों बीमार पड़ गए थे। आईसीयू में इनका उपचार चल रहा था। जिसके चलते गुरुवार की रात को तीनों की एम्स में मौत हो गई।एम्स पुलिस चौकी प्रभारी उप निरीक्षक शिवराम ने बताया कि तीनों के स्वजन यहीं मौजूद है।
पुलिस तीनों के शव का पोस्टमार्टम करा रही है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News