ऋषिकेश-नगर कांग्रेस कमेटी मुनि की रेती ढालवाला ने महंगी गैस के लिये केंद्र का पुतला फूंका

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – नगर कांग्रेस कमेटी मुनिकीरेती ढालवाला ने देश में बेहताशा बढ़ते रसोई गैस के दामों और जनविरोधी नीतियों के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया।
शनिवार को नगर अध्यक्ष महावीर खरोला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कैलाश गेट क्रांति चौक पर एकत्रित होकर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री रमेश उनियाल ने कहा कि आज देश में तानाशाही हावी हो रखी है। देश में हर खाद्य सामग्री एवं रसोई गैस में मन मर्जी के दाम बढ़ाए जा रहे है। ऐसी जनविरोधी सरकार को उखाड़ फैंकने का काम देश की जनता करेगी। पुतला फूंकने वालों में दिनेश व्यास, दिनेश सकलानी, दिनेश भट्ट, राजेन्द्र राणा, अर्जुन डंगवाल, अजय रमोला, रोहित चौहान, संतोष पैन्यूली, संदीप भंडारी, शिवम् भट्ट, सुरजीत कुड़ियाल, विपिन रावत, मनन दिवेदी, आशीष श्रीवास्तव, सोहन लाल, दीपक खत्री, लक्षमन राजभर, विक्की प्रजापति, अनिल रावत, सुरेश महन्त, मदन बडोनी, सोहन नेगी, राजेश राणा, यशवंत रावत, सौरभ पोखरियाल, सुनील धीमान, राजेश शर्मा आदि शामिल थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News