ऋषिकेश- उत्तराखंड जन विकास मंच ने पशुलोक विस्थापित क्षेत्र मे ग्रामीणों की समस्याओं पर किया विचार-विमर्श

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड जन विकास मंच ने पशु लोग विस्थापित में ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया।
गुरुवार को मंच के अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने जन जागरण कार्यक्रम के तहत पशुलोक क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने विस्थापित के ग्रामीणों की लंबित समस्याओं को लेकर ग्रामीण जनप्रतिनिधियों से चर्चा की। उन्होंने भूमिधरी अधिकार, नई पेयजल लाइनों को बिछाने और फसलों के मुआवजे को लेकर ग्रामीणों से चर्चा की। इस मौके पर उन्होंने उत्तराखंड जन विकास मंच के माध्यम से समस्याओं का यथोचित समाधान करने का

क्षेत्रवासियों को आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि विस्थापित क्षेत्र की समस्याओं को लेकर उत्तराखंड जन विकास मंच गंभीर है। ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण के लिए मंच हर संभव प्रयास करेगा। इस अवसर पर हरि सिंह भंडारी, दाताराम उनियाल, गणेश बिजलवान, पुरुषोत्तम सेमवाल, गिरीश नौटियाल, परमानंद नैथानी, प्रवीण थपलियाल,समीर डंगवाल आदि ग्रामीण मौजूद थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News