ऋषिकेश- रायवाला के पास मोतीचूर फ्लाई ओवर के नीचे युवती का जला शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – हरिपुर कला के रास्ते में युवती का जला हुआ शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव की हालत को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि उसे देर रात मार कर जलाया गया है। वन विभाग के कर्मचारी ने आज सुबह रायवाला पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि रायवाला के पास मोतीचूर फ्लाई ओवर के नीचे एक युवती का जला हुआ शव पड़ा है। रायवाला पुलिस ने मौके पर जाकर शव को अपने कब्जे में ले लिया।
रायवाला थाना अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने बताया कि मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुला लिया गया है पुलिस टीम अपनी छानबीन में लग गई है। उन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज खंगालना शुरू कर दिए हैं और घटनास्थल के आसपास के क्षेत्र के फोन कॉल की डिटेल को भी खंगाला जा रहा है। आसपास या मौके पर युवती के पहचान संबंधी कोई सबूत नहीं मिले हैं। यह क्षेत्र राजाजी टाइगर रिजर्व के अंतर्गत है। हरिपुरकलां गांव को जाने वाला यह मार्ग जंगल से होकर जाता है। जंगली जानवरों के खतरे की वजह से इस मार्ग पर रात को आवाजाही नहीं होती है। जिससे यह प्रतीत होता है कि इसी बात का फायदा उठाकर युवती को यहां पर जलाया गया होगा घटना देर रात की प्रतीत होती है। युवती कम उम्र की लग रही है, उसे कहीं बाहर से लाकर यहां जलाया गया है। रायवाला पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेज दिया गया है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News