ऋषिकेश- कोतवाली पुलिस ने अवैध अंग्रेजी,देशी, शराब व बियर के साथ दो तस्कर किये गिरफ़्तार

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री/तस्करी के विरुद्ध की गई कार्यवाही में (48 पव्वे अंग्रेजी शराब + 24 केन बियर) तथा (29 पव्वे अंग्रेजी शराब) के साथ 2 अभियुक्त अलग-अलग स्थान से गिरफ्तार किया है।
कोतवाली पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान के अनुपालन में गठित टीम द्वारा दो अभियुक्तो दलविंदर सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी रेशम माजरी थाना डोईवाला देहरादून उम्र 28 वर्ष को ऑल्टो कार रजिस्ट्रेशन नंबर UK14E9222 में 48 पव्वे अंग्रेजी शराब 8pm व्हिस्की एवं 24 कैन बियर किंगफिशर की तस्करी करते विस्थापित के पास से गिरफ्तार किया है।

संजय पुत्र पुत्र पतराम सिंह निवासी झुग्गी झोपड़ी गोविंद नगर परशुराम चौक ऋषिकेश उम्र 41 वर्ष को 29 पव्वे अंग्रेजी शराब 8pm व्हिस्की के साथ परशुराम चौक के पास से गिरफ्तार किया है।दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तों को न्यायालय पेश किया गया। पुलिस टीम में कांस्टेबल धर्मेंद्र नेगी,कांस्टेबल योगेंद्र सिंह, कांस्टेबल अनुज चौधरी, कांस्टेबल ओमवीर सिंह शामिल थे।

%d bloggers like this:
Breaking News