ऋषिकेश- प्रदेश की धामी सरकार ने रक्षाबंधन पर दिया महिलाओं को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा का तोहफा

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी रक्षाबंधन पर्व पर सरकार ने महिलाओं को रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा का तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद परिवहन सचिव रंजीत कुमार सिन्हा ने मुफ्त बस यात्रा को लेकर आदेश जारी किया है। यह छूट केवल प्रदेश के भीतर रहेगी इस सुविधा को देने पर होने वाले खर्च को सरकार वहन करेगी।
सचिव द्वारा परिवहन निगम के एमडी को भेजे आदेश में कहा है कि कोविड महामारी के दृष्टिगत राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर बस संचालन के लिए जारी आदेशों का पालन सुनिश्चित करते हुए रक्षाबन्धन के दिन प्रदेश की महिलाओं को प्रदेश के अंदर उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा संचालित रोडवेज बसों के किराये में शत-प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इस सुविधा को देने पर होने वाले खर्च को सरकार वहन करेगी। इस घोषणा के तहत छूट का लाभ केवल राज्य के भीतर यात्रा करने पर ही मिल सकेगा। राहत यह है कि अगर प्रस्थान स्थल से गंतव्य स्थल के बीच में दूसरे राज्य का हिस्सा पड़ता है, तब भी यात्रा मुफ्त रहेगी, बशर्ते दोनों स्थल प्रदेश के भीतर हों। उदाहरण के लिए दून से रुड़की के बीच में या हरिद्वार से हल्द्वानी के बीच में उत्तर प्रदेश का सीमा क्षेत्र पड़ता है, लेकिन इस स्थिति में भी यात्रा मुफ्त रहेगी।
इस सुविधा से प्रदेश की महिलाएं अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए सुगमता से प्रदेश में आवागमन कर सकेंगी।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News