ऋषिकेश- भारत सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में 800 MW के सौर उर्जा पार्क स्थापित करने का सैधांतिक अनुमोदन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा TUSCO Limited जो कि टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड व उपनेडा (Uttar Pradesh New & Renewable Energy Development Agency ,UPNEDA) का संयुक्त उपक्रम है को उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में 800MW के सौर ऊर्जा पार्क स्थापित करने का सैधांतिक अनुमोदन प्रदान किया गया है।
उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व भी 600 MW के दो सौर ऊर्जा पार्क उत्तर प्रदेश के झाँसी एवं ललितपुर में स्थापित करने की अनुमति उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पहले ही प्रदान की जा चुकी है।
इस अनुमति के उपरान्त TUSCO Limited जो कि टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड व उपनेडा का संयुक्त उपक्रम है को उत्तर प्रदेश राज्य के झाँसी, ललितपुर एवं चित्रकूट जिलों में कुल 2000 MW के सौर ऊर्जा पार्क स्थापित करने की अनुमति प्राप्त हो चुकी है और झाँसी एवं ललितपुर में सौर ऊर्जा पार्क स्थापित करने का कार्य प्रगति पर है।
टीएचडीसीआईएल भारत की अग्रणी विद्युत उत्पादन कंपनियों में से एक है । टिहरी बांध एवं एचपीपी(1000मेगावाट), कोटेश्वर एचईपी(400 मेगावाट), गुजरात के पाटन में 50 मेगावाट एवं द्वारका में 63 मेगावाट की पवन विद्युत परियोजनाओं, उत्तर प्रदेश के झांसी में 24 मेगावाट की ढुकवां लघु जल विद्युत परियोजना एवं कासरगॉड केरल में 50 मेगावाट की सौर परियोजना के साथ टीएचडीसीआईएल की कुल संस्थापित क्षमता 1587 मेगावाट हो गई है ।

%d bloggers like this:
Breaking News